परौर ​थाना परिसर में ‘थाना समाधान दिवस’ का हुआ आयोजन

1 min read

परौर /शाहजहांपुर थाना परौर मे आज शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी परौर द्वारा की गई। इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर मौजूद रहकर जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुना समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी रंजिश और घरेलू विवादों से जुड़े मामले छाए रहे।
​सुबह से ही अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ थाना परिसर में जुटने लगी थी। दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीणों ने एक-एक कर थाना प्रभारी के समक्ष अपनी लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराईं। समाधान
दिवस कहीं शिकायतें दर्ज हुई मामले सामने आए, जिनमें से कई गंभीर और लंबे समय से लंबित मामलों का मौके पर ही दोनों पक्षों की आपसी सहमति से त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे जटिल मामलों के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशन पाल ने संबंधित बीट आरक्षकों और राजस्व लेखपालों की संयुक्त टीमें गठित कीं। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और समय सीमा के भीतर मामलों का स्थाई समाधान निकालें
​थाना प्रभारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए। विशेषकर गरीब, असहाय और महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जमीन संबंधी मामलों में यदि कोई पक्ष कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
​मौके पर कानूनगो सुखबीर सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक बीकेश कुमार यादव उपनरीक्षक अशोक कुमार सिंह,उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह एवं राजस्व विभाग टीम ब पुलिसकर्मी मौजूद रहे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours