पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

0 min read


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की पुन्य तिथि सिविल कोर्ट गोरखपुर में सन्तोष कुमार यादव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के चैम्बर पर
श्रद्धेय तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर यादव ने कहा कि बृजभूषण तिवारी समाजवाद की यूनिवर्सिटी थें श्रद्धेय तिवारी समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव के अनन्य सहयोगी के रूप में आजीवन समाजवादी विचारधारा को मजबूत करते रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनका बड़ा सम्मान करते थे। एक नेता जनप्रतिनिधि, आजीवन एक विचारक, लेखक और वकील के रूप में बृजभूषण तिवारी ने हमेशा अन्याय का विरोध किया।

इस अवसर पर कीर्ति निधि पाण्डेय प्रवक्ता, सन्तोष कुमार यादव एडवोकेट,राम असीष यादव, धर्मेंद्र पाण्डेय एडवोकेट, विशाल कुमार निषाद, अर्जुन सिंह, कल्ला चौहान,बलराम एडवोकेट दिनेश यादव एडवोकेट चिरंजीवी एडवोकेट आदि लोग उपस्थित थे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours