परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी का हिन्दू महासभा में विलय

0 min read

फर्रुखाबाद

परशुराम सेना ब्रहावाहिनी का मंगलवार को हिन्दू महासभा में विलय हो गया| सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी|
शहर के पांचाल घाट मार्ग पर स्थित परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के द्वारा हिंदू संवाद समारोह का आयोजन किया गया| साहस इण्डिया ग्रुप के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला कहा कि आज युवाओं को लाचार बनने का समय नहीं है, युवा ही जब खाने की पंक्ति में खड़ा दिखाई देगा तो देश का विकास कैसे संभव होगा| देवेश नारायण अवस्थी ने कहा कि हमें अपने कार्य को ही धर्म मानना होगा धर्म कोई वस्तु नहीं है बल्कि धर्म वह है जिससे कि सनातन का गौरव बढ़े| कथाव्यास संजीव दुबे ने अपने भाषण में संगठित होने की बात कही| अनमोल पांडेय के साथ सदैव खड़े रहकर कार्य करने हेतु आश्वस्त किया,परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक के नेतृत्व में हिंदू महासभा में सदस्यता ग्रहण की| अमित कुमार दीक्षित को हिंदू महासभा फतेहगढ़ नगर महामंत्री एवं अनमोल सनातनी ने नगर अध्यक्ष का पद ग्रहण किया| पुष्पेंद्र कटियार, निखिल अग्निहोत्री, अक्षय दुबे, वैभव दीक्षित, आरुष शुक्ला, निर्भय कश्यप, शिवम शुक्ला, अनमोल वाल्मीक, ऋषभ कश्यप आदि रहे|

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours