दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल आरोपी पति और ससुर को किया गया गिरफ्तार

1 min read

गोंडा- इटियाथोक थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर विधि कार्यवाही की है मृतका के भाई ने इस मामले में नामजद के दर्ज कराया था। दिए हुए तहरीर में कहा था कि बीते 26 मई को दहेज की मांग को लेकर उनके बहन अनीता देवी की हत्या ससुराली जनों द्वारा कर दी गई। अनीता की शादी करीब 4 साल पूर्व नरेंद्र कुमार कोरी पुत्र इंद्रसेन कोरी निवासी बेलवा शुक्ल थाना इटियाथोक से हुई थी। मृतका के भाई संजय डेट पुत्र द्वारका निवासी ग्राम बगाही थाना इटियाथोक ने बीती 30 में को थाने में नाम ज तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी आरोप लगाया था कि उनकी बहन को ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे इसी बीच बीते 26 में को उन लोगों ने दोपहर में उसके बहन की हत्या कर दी।
प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडे ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति नरेंद्र कुमार, ससुर इंद्रसेन और सास कमला देवी के खिलाफ धारा 85/80 (2) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बताया कि केस दर्ज होने के 24 घंटे भीतर शनिवार को आरोपी पति नरेंद्र कुमार और ससुर इंद्रसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours