दुल्हन की विदाई के दौरान मारपीट करने और नकदी छीनने की घटना में संलिप्त 4 लोगो को थाना परसपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

1 min read

गोण्डा- दुल्हन की विदाई के दौरान मारपीट करने और नकदी छीनने की घटना में संलिप्त 4 लोगो को थाना परसपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गये 5130 रूपये बरामद किये गए है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया की बीते 8 जून को वादी गंगा प्रसाद सिंह निवासी सकरोरीडीहा थाना परसपुर द्वारा थाना परसपुर पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री की शादी के बाद विदाई के दौरान ग्राम चोहानपुरवा के पास विपक्षियों द्वारा गाड़ी रोककर गाली-गलौज, मारपीट, वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई तथा दुल्हे से नकदी छीनने की घटना को अंजाम दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इसके क्रम मे आज 12 जून को थाना परसपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 4 लोगो को चरहुंवा मोड़ से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छीनी गयी 5130/- रूपये बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया
गया।
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
शिवम सिंह पुत्र पृथ्वीराज सिंह निवासी उमरावपुरवा राजापुर,
थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोलू पुत्र देव नरायन सिंह निवासी हट्टीपुरवा मलाव थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
अजीत सिंह उर्फ तूफान सिंह पुत्र हर्षवर्धन सिंह निवासी चरहुवा परसनपुरवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा। आलोक सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी गलिबहा मधईपुर खाण्डेराय थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours