डायोसेसन एजुकेशन बोर्ड का चुनाव हुआ संपन्न , सर्वसम्मति से राकेश छत्री को दूसरी बार चुना गया सचिव।

0 min read

प्रयागराज। मंगलवार को डायोसीस ऑफ लखनऊ की डायोसेसन एजुकेशन बोर्ड का गठन किया गया इस मौक़े पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से डीईबी सचिव राकेश छत्री को पुनः सचिव चुना । बैठक में मॉरिश क्लाईमेनेट ने राकेश छत्री का प्रस्तावित किया जिसका समर्थन डॉ विनीता इस्यूबियस ने किया।
इस मौक़े पर डायोसिस ऑफ़ लखनऊ के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रदेश के दो दर्जन से अधिक स्कूल व कॉलेज डीईबी के अंतर्गत सचलित किए जाते हैं उन्होंने बताया कि राकेश छत्री के सचिव बनाये जाने के बाद बहुत सारे स्कूल व कॉलेज फिर से शुरू किए गए ताकि जनसामान्य समेत हर एक वर्ग को शिक्षा मिला सके।
सुनील वर्मा ने बताया कि यह एक ऐसा मौक़ा है जहां सभी धर्म संप्रदाय और जाति के लोग मिलकर शिक्षा और जागरूकता के प्रति सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि डायोसिस ऑफ लखनऊ में हो रहे बदलाव का कारण बिशप मॉरिस एडगर दान हैं।

बैठक में
डायसिस ऑफ़ लखनऊ के सचिव पादरी प्रवीण मैसी डायोसिस ऑफ़ लखनऊ के उपाध्यक्ष रोशन लाल, डॉ. विनीता इसूबियस, संजीत लाल संजय मल, रेवरेंट फ्रैक बक्श, अमर मोजेज, मौरिस क्लेमेंट, अरुण पॉल
स्टेनली मल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे .

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours