प्रयागराज। कचहरी स्थित कटरा मिशन कंपाउंड लंबे समय से नशेडियों का अड्डा बना हुआ है जहां शाम ढलते ही शराबियों और स्मैकियों का जमावड़ा लगने लगता है। पूर्व में कुछ स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी थाना कर्नलगंज को दिया था जिसके बाद थोड़े समय के लिए पुलिस प्रसाशन हरकत में आयी और कुछ दिनों के लिए शांति बनी रही पर बीते एक माह से फिर से नशेडियों ने कंपाउंड को अपना अड्डा बना रखा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही कुछ संदिग्ध गाड़ियाँ कंपाउंड में आकर खड़ी हो जाती हैं और ऐसा शक है कि उन संदिग्ध गड़ियों में बैठे अराजकत्तत्व नशे की सामग्रियाँ युवाओं को बेचते हैं । इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगो ने भाजपा नेता आदर्श श्रीवास्तव से मिलकर पुलिस प्रसाशन को लिखित शिकायत सौंपी हैं । भाजपा ने मीडिया और पुलिस से अपील किया है कि ऐसे चिन्हित स्थानों पर लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि कटरा मिशन कंपाउंड में लंबे समय से नशे का अड्डा चल रहा है जिससे स्थानीय लोगों में एक भय का माहौल बना हुआ है तथा महिलाओं और लड़कियों का शाम को निकलना दूभर हो गया है और किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है।


+ There are no comments
Add yours