जौनपुर निवासी नय्यर खान को बनाया गया अपर महानिदेशक

0 min read

उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर से निकलकर बिहार प्रदेश में अपर महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुँचना नय्यर खान साहब की मेहनत, लगन और ईमानदार कार्यशैली का परिणाम है।
उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा जौनपुर और उत्तर प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
नय्यर खान साहब हमेशा से अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाया है। यही वजह है कि उन्हें बिहार प्रदेश में अपर महानिदेशक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
हम सभी की ओर से नय्यर खान साहब को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours