दिनांक 13/7/26 को फर्रुखाबाद के मोहल्ला भाटोला में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का विशाल सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए बढ़-चढ़कर सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए महिला जिला अध्यक्ष नसीम बानो जी के नेतृत्व में दो कर्मठ महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उनके मनोनयन पत्र जारी किए गए
मोहतरमा किश्वर सिद्दीकी जी को नगर उपाध्यक्ष (महिला) नियुक्त किया गया है।
मोहतरमा शमा परवीन जी को महिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला नगर अध्यक्ष शिफा फातिमा ,महिला सचिव यास्मीन बानो के साथ पार्टी के अन्य सम्मानित कार्यकर्ता और भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
सभी नई पदाधिकारियों को दिल से मुबारकबाद! उम्मीद है कि आप सभी मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।


+ There are no comments
Add yours