आजाद समाज पार्टी किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बने नितिन कुमार गौतम

1 min read


समाज पार्टी कांशीराम से किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बनने पर बड़े भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी नगीना सांसद जी व प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी व राष्ट्रीय कोर कमेटीसदस्य कानपुर मुख्यजॉन प्रभारी माननीय शिव प्रकाश विश्वकर्मा जी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष माननीय गुड्डू कठेरिया जी राष्ट्रीय व प्रदेश व मंडल उच्च पदाधिकारी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं जो मुझे जिम्मेदारी दी गए वह निष्ठाव ईमानदारी से निर्वहन करूंगा
फर्रुखाबाद। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के पूर्व जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम को पार्टी नेतृत्व द्वारा किसान मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नितिन कुमार गौतम लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों तथा वंचित समाज के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा मंडल स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगीनियुक्ति के उपरांत नितिन कुमार गौतम ने पार्टी के राष्ट्रीय

नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा

उन पर व्यक्त किए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी

के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि

किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और संगठन को

मजबूत बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य

करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours