तिलहर में ‘सुरभि ब्राइट फ्यूचर लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन

तिलहर/शाहजहांपुर
नगर के मोहल्ला बहादुरगंज टाउन हॉल रोड स्थित, शुक्रवार को सुरभि ब्राइट फ्यूचर लाइब्रेरी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा एवं नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि पुस्तकालय समाज में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम ने लाइब्रेरी की स्थापना को क्षेत्र के लिए सराहनीय पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ‘रवि’, सभासद सुशील सिंह, सविता वर्मा, अलका गुप्ता, कुमार गौरव, राम लखन कुशवाहा, शशांक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइब्रेरी की संचालिका पूर्वा गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके पुत्र निर्मल गुप्ता एवं युवराज गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours