पुलिस महानिदेशक ने शमसाबाद थाना प्रभारी को प्रशंसा चिन्ह देकर किया सम्मानित

0 min read

फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शमसाबाद थाना प्रभारी सचिन चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने उन्हें प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

सम्मान मिलने पर थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए पुलिस टीम के सहयोग और मेहनत को इसका श्रेय दिया। इस सम्मान से पुलिस विभाग में भी खुशी का माहौल है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours