देवर की दबंगई! भाभी को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

1 min read

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपनी भाभी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन मढ़ैया निवासी 32 वर्षीय सुशीला, पत्नी स्वर्गीय राजेश, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका देवर आए दिन बेवजह गाली-गलौज करता था। बुधवार को जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि देवर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुशीला को तत्काल जिला अस्पताल लोहिया ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया।

तहरीर मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि महिला की ओर से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours