सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं ISO प्रमाणित सामाजिक संगठन “मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स” ने संगठन विस्तार करते हुए राजस्थान में बड़ी नियुक्ति की है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी डॉ. अरशद मंसूरी ने सर्वसम्मति से डॉ. मोहसिन मंसूरी सुपुत्र मो. उस्मान मंसूरी, निवासी कामधाज नगर, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को जिला प्रभारी – चित्तौड़गढ़ के पद पर मनोनीत किया है।
मनोनयन पत्र पत्रांक MSMSW/2026/1023 दिनांक 01/09/2026 के तहत जारी किया गया है। इस पद का कार्यकाल मनोनयन तिथि से एक वर्ष का होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी ने कहा –
“डॉ. मोहसिन मंसूरी एक उच्च शिक्षित, कर्मठ एवं समाजसेवी युवा हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले में संगठन की गतिविधियां जैसे – अंगदान जागरूकता, रक्तदान, शिक्षा दान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गरीबों की मदद के कार्य और तेज होंगे। समाज एवं राष्ट्र हित में काम करने के लिए उनका मंसूरी सोसाइटी परिवार में हार्दिक स्वागत है।”
नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. मोहसिन मंसूरी ने कहा –
“आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी जी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। चित्तौड़गढ़ जिले के हर तहसील में मंसूरी सोसाइटी की विशाल टीम खड़ी करूंगा और संगठन के उद्देश्यों – ‘स्वस्थ्य एवं खुशहाल भारत के पुनर्निर्माण’ को घर-घर तक पहुंचाऊंगा।”
मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स (रजि.नं. 1059/2009) एक गैर राजनीतिक एवं आई.एस.ओ. प्रमाणित सामाजिक संगठन है जो पिछले कई वर्षों से अंगदान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रक्तदान, लू से बचाव, शिक्षा दान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।


+ There are no comments
Add yours