फर्रूखाबाद। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। भारी बारिश के दृष्टिगत फर्रूखाबाद जनपद में सभी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूल और सभी डिग्री कॉलेज आगामी 2 और 3 सितंबर को बंद रहेंगे।
प्रशासन के इस निर्णय के बाद जिले के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को राहत मिली है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
ऐसे में विद्यार्थियों को बारिश के दौरान किसी तरह की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
फर्रूखाबाद में 2 और 3 सितंबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल और सभी डिग्री कॉलेज बंद रहेंगे। बारिश की स्थिति को देखते हुए आगे प्रशासन की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, उसके अनुसार शिक्षण संस्थानों के संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा।


+ There are no comments
Add yours