उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर कड़ा हमला बोला
सीएम ने कहा कि जिसके पास केवल लूट-खसोट और डकैती का अनुभव था। सरकार ने आउटसोर्स सर्विस कॉर्पोरेशन का गठन कर इस व्यवस्था पर ताला लगा दिया है। अब कर्मचारियों को 6 हजार की जगह न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन के साथ ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सदर, कायमगंज और अमृतपुर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 1,000 बाढ़ पीड़ितों को 26 आवश्यक वस्तुओं वाली राहत किट वितरित की और बेघर हुए परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे व आर्थिक सहायता के प्रमाण पत्र सौंपे। शिविरों में बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की तैनाती की जानकारी देते हुए उन्होंने हाई स्कूल के छात्रो के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और किसानों को सौगात
क्षेत्रीय विकास पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। स्थानीय किसानों के हित में उन्होंने ऐलान किया कि कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू का प्रति बोरी भुगतान, नुकसान का सर्वे कराकर सीधे खातों में मुआवजा और पेरू के सहयोग से आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जा रहा है। साथ ही गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने का उल्लेख किया।
छात्राओं को स्कूटी और युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में आए 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे और अब भर्तियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव या युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट फुरकान खांन


+ There are no comments
Add yours