राजेपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर में करीब चार महीने तक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले नागेंद्र सिंह का तबादला मेरापुर थाना कर दिया गया। तबादले की खबर सामने आते ही पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों में मायूसी का माहौल देखने को मिला। मंगलवार देर रात थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से विदाई दी।
विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की यादें साझा कीं। पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके सरल व्यवहार, सहयोगात्मक रवैये और जनता से बेहतर संवाद की सराहना की।
चार महीने के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। विदाई के दौरान कई पुलिसकर्मी भावुक भी नजर आए। पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा और उन्होंने सभी के साथ सहज एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा।
अपने संबोधन में नागेंद्र सिंह ने कहा कि राजेपुर में बिताए चार महीने उनके लिए हमेशा यादगार रहेंगे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो सहयोग और सम्मान दिया, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने थाना राजेपुर के पुलिसकर्मियों का भी आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिम्मेदारियों का निर्वहन सुचारु रूप से हो सका।
उन्होंने कहा कि तबादले के बावजूद राजेपुर से मिला अपनापन और लोगों का सम्मान हमेशा याद रहेगा।
अब नागेंद्र सिंह मेरापुर थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। विदाई के दौरान थाना परिसर में भावुक माहौल रहा और पुलिसकर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।
चार महीने का कार्यकाल खत्म हुआ, लेकिन लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ गए नागेंद्र सिंह।


+ There are no comments
Add yours