पुरानी नीतियों से बनी खाई को भरने की कोशिश कर रहे कॉंग्रेस के दो युवा नेता,दो युवाओं की जोड़ी जीत रही लोगो के दिल,विरोधियों में हलचल करी पैदा,नैक टू नैक होगा चुनाव

0 min read

काँग्रेस के दो वरिष्ठ नेता उमर ख़ुर्शीद व जुनैद मम्मा ने अचानक से चुनावी मैदान में हलचल पैदा कर दी है जहाँ कुछ महीने पहले कांग्रेस पार्टी को जनपद में वोटिंग के लिहाज से कम आंका जा रहा था वही अब विरोधियों को नैक टू नैक दावेदारी ठोक रही है ये युवा जोड़ी।
दोनों युवाओं की समझदारी और सूझबूझ से बनी रणनीति ने आंकड़े पलट दिए है उन्होंने लोगो का दिल अलग ही तरीके से जीता जहाँ किसी का ध्यान नहीं जाता है दोंनो युवाओं ने रणनीति बनाकर वो काम किए जिन समस्याओ पर किसी का ध्यान नही जाता है जैसे अलाव की व्यवस्था कराना, रोडो पर लाइट की व्यवस्था कराना, और सबसे महत्पूर्ण कार्य जर्जर अवस्था मे ख़राब पड़े अनेक नलों को ठीक कराना हो।बस यही पैतरा काम कर गया एयर लोगो के दिलो में जगह बनती नज़र आ रही है दिन ब दिन कांग्रेस का जनपद में कारवाँ बढ़ता नज़र आ रहा है जिसने अब विरोधी दलों को सोचने पर मज़बूर कर दिया है कि इनकी बढ़ती लोकप्रियता को कैसे रोका जाए क्योंकि शुरुआती दिनों में भीड़ जुटा पाना बड़ा ही मुश्किल काम था लेकिन अब दोनों युवा नेता और टीम की मेहनत साफ़ नज़र आ रही है जिस प्रकार रोज़ लोग जुड़ रहे है और अपनी परेशानी को बताकर उसको खत्म कर रहे हैं
पहले लोग जनपद में काँग्रेस पार्टी को सीनियर सिटीजन पार्टी मानते थे लेकिन अब वही इन दोनों युवा नेताओं उमर ख़ुर्शीद व जुनैद मम्मा ने एक अलग की पन्ना खोला है वही जब बात की उमर ख़ुर्शीद से तो उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं और जुनैद भले ही युवा है लेकिन अब पार्टी बड़ो का आशीर्वाद व अनुभव और युवाओं के जोश के साथ आगे बढ़ेगी।
मैं भले ही पला बढ़ा बाहर हूँ लेकिन मेरा बचपन मेरी याद मेरा दिल यहीं क़ायमगंज की मिट्टी में बसता है।
वही दूसरी तरफ जब जुनैद मम्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं तो यही रहा यही पड़ा यही के लोगो के साथ खेलकूद कर बड़ा हुए और उन्ही सबकी दुआओं से आज यहाँ पर खड़ा हूँ अगर मैं अपनी बात करूं तो मैं किसी के साथ क्रिकेट खेला,किसी के साथ बॉलीबॉल खेला तो किसी के साथ पड़ा और स्कूल कॉलेज गया तो मैं तो यहाँ की समस्याओं के लिए कुछ भी करने को तैयार हूँ उनकी तकलीफ़ मेरी तकलीफ उनकी समस्या मेरी समस्या है
जैसे मैं अपने घर अंधेरे में नही रखता अपने घर का नल खराब नही पड़ा रहने देता वैसे ही ये पूरा क़ायमगंज मेरा घरहै तो मैं कैसे ये सब समस्या देख पाऊंगा मेरे हाथ जितने मजबूत है उतनी मैं सेवा करता रहूँगा और अगर जनता जनार्धन मेरे हाथों को और मजबूत करती है तो मैं इससे कई गुना निःस्वार्थ लोगो की सेवा करता रहूँगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours