बिजली विभाग की मुस्तैदी, छह घंटे के रिकॉर्ड समय में पूरा किया अनुरक्षण कार्य, आपूर्ति बहाल

1 min read

​पुरवा। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता व कार्यकुशलता के चलते क्षेत्र में एक बड़ा अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य महज छह घंटे में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। मरम्मत कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। त्वरित गति से काम निपटाकर उपभोक्ताओं को जल्द बिजली उपलब्ध कराने वाले विभागीय ‘कर्मवीरों’ की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और फॉल्ट की समस्याओं को दूर करने के लिए यह अनुरक्षण कार्य किया गया। कार्यवाहक उपखंड अधिकारी (एसडीओ पुरवा) आशुतोष द्विवेदी की अगुवाई और अधिशासी अभियंता (ईई) विमल कुमार व अवर अभियंता (जेई) विन्देश कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में बिजली कर्मियों की कई टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाला।
​इस महत्वपूर्ण कार्य में अलग-अलग फीडर के लाइनमैनों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई।
​लाइनमैन जगरूप और नरेश ने तत्परता दिखाते हुए अपने क्षेत्र की लाइनों को दुरुस्त किया।
बाजीखेड़ा फीडर के लाइनमैन पवन शुक्ल, नारेंद्र व उनकी पूरी टीम ने कड़ी मशक्कत कर मेंटेनेंस का काम रिकॉर्ड समय में समेटा।
​अधिकारियों की मॉनिटरिंग और मैदानी कर्मचारियों के पसीने का ही नतीजा रहा कि जो काम लंबा खिंच सकता था, उसे मात्र छह घंटे में पूर्ण कर लिया गया। जैसे ही लाइनें चालू हुईं और घरों में बिजली पहुंची, लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय उपभोक्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने अधिकारियों के कुशल नेतृत्व और लाइनमैनों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिजली विभाग की इसी तरह की सक्रियता से लोगों को निर्बाध बिजली मिलती रहेगी।

संवाददाता:-हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours