बदायूँ के पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और हटाने की साजिश पर समाज में भारी रोष,सौंपा ज्ञापन।

1 min read


बदायूँ। आज पटेल चौक पर स्थित देश के लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थल को एनएचएआई (NHAI) निर्माण कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने और प्रतिमा को वहां से हटाने की साजिश किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में भारतीय पटेल महासभा और कुर्मी समाज द्वारा कड़ा रोष व्यक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय पटेल महासभा द्वारा 30 अक्टूबर 2021 को पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका उद्घाटन माननीया केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी द्वारा किया गया था। आरोप है कि बीती 28 अक्टूबर 2026 को एनएचएआई निर्माण कंपनी द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल के चबूतरे और फर्श को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर जब भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारियों ने निर्माण कंपनी के इंजीनियर मोहम्मद मुदस्सिर से दूरभाष पर वार्ता की, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए प्रतिमा को उक्त स्थल से पूर्ण रूप से हटाए जाने की बात कही। कार्यदायी संस्था की इस हठधर्मिता और अमर्यादित कृत्य से जनपद के कुर्मी समाज तथा सरदार पटेल के अनुयायियों की भावनाओं को भारी ठेस पहुँची है।
समाज ने चेतावनी दी है कि यदि पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा को हटाने या उसके स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने की योजना पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगाई गई और क्षतिग्रस्त हिस्से की सम्मानपूर्वक मरम्मत नहीं कराई गई, तो भारत रत्न लौह पुरुष के अनुयायी तीव्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस स्थिति में समस्त जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था एवं प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह पटेल एडवोकेट, रवीश पटेल उर्फ टिंकू, जोगेंद्र सिंह पटेल, नरेश पटेल, बृजकिशोर पटेल, विजेन्द्र सिंह पटेल, शिवेन्द्र पटेल एडवोकेट, सुदीप पटेल एडवोकेट, प्रदीप सिंह पटेल एडवोकेट, सतीश चन्द्र पटेल,युधिष्ठर सिंह पटेल एडवोकेट,सुमन एडवोकेट,कमलेश पटेल एडवोकेट,रिंकू वर्मा एडवोकेट,धीरपाल एडवोकेट, यशपाल पटेल, प्रेमपाल पटेल, महेश पटेल, सत्येन्द्र पटेल, सुजान पटेल, काली चरन पटेल, आशीष पटेल देवेन्द्र पटेल, राघवेंद्र पटेल एवं समस्त कुर्मी समाज व भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours