संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

1 min read


सोमवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अमलैया मुकेरी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शिवेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी शोभा के रूप में हुई। बता दें कि मृतका शोभा की शादी करीब डेढ़ साल (14, 2024) पहले ही शिवेंद्र उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। जिस घर में आने वाले नन्हे मेहमान की खुशियों की तैयारी होनी चाहिए थी, वहां अब चीख-पुकार मची है।

बंदरों को भगाने के चक्कर में हुआ हादसा?
​मृतका के पति पिंटू, जो खेती के साथ ई-रिक्शा चलाता है, ने पुलिस को एक अलग कहानी बताई है। पिंटू ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम वह चारा काटने गया था। शोभा बंदरों को भगाने के लिए छत पर गई थी, तभी अचानक वह जीने से नीचे गिर गई। गिरने के दौरान शोभा का दुपट्टा उसके गले में कस गया जिससे वह बेहोश हो गई। जब वह घर लौटा तो शोभा को अस्पताल ले गया, jhn डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​मायके वालों का गंभीर आरोप : ‘यह हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या है’
​दूसरी ओर, शाहजहांपुर जिले से आए शोभा के मायके वालों ने इस मौत को सोची-समझी हत्या करार दिया है। मौके पर ohunche परिजनों ने मृतका के गले पर चोट के निशान होने की बात कही है। उनका आरोप है कि शोभा की गला दबाकर हत्या की गई है और अब इसे हादसे का रूप दिया जा रहा है। घटना के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

​पुलिस और फॉरेंसिक टीम की तफ्तीश शुरू
​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours