तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर जनपद के तिलहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सरयू पुलिया के निकट सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नर्सरी के निकट एक अज्ञात वाहन ने तांगे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तांगे पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लगभग 20 वर्षीय एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि तांगा तिलहर से कटरा की ओर गलत दिशा में जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तांगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
फिलहाल मृतक और घायल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीम दोनों की पहचान कराने में जुटी हुई है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश भी की जा रही है।तिलहर से संवाददाता धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट


+ There are no comments
Add yours