न्योली शुगर फैक्ट्री नगरिया के मुख्य अधिकारियों ने किसानों को 13235 गन्ना प्रजाति की ट्रेंच विधि से मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ किया

1 min read

खबर उत्तर प्रदेश के चीनी मिल न्योली शुगर फैक्ट्री नगरिया कासगंज से निकलकर आ रही है जिसमें आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को न्यौली शुगर चीनी मिल नगरिया जिला कासगंज के प्रमुख अधिकारियों ने मिल परिक्षेत्र के ग्राम अलीपुर मढ़ैया जिला बदायूं में कृषक सतीश कुमार पुत्र उदयवीर सिंह के खेत में 13235 गन्ना प्रजाति की ट्रेंच विधि से एक आंख वाले गान्ने के टुकड़ों की मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ मिल के यूनिट हेड इसरार अहमद जी के द्वारा फीता काटकर किया गया इस मौके पर गन्ना वरिष्ठ महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि मानसून में गन्ने की बुवाई की जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कृषक बंधुओ से अनुरोध किया कि गन्ना सर्वे प्रदर्शनी की निर्धारित तिथि में अपने गांव में रहकर करना क्षेत्रफल प्रजाति बैंक अकाउंट का मोबाइल नंबर आधार नंबर सप्लाई संबंध व खतौनी अभिलेख की जांच सभी प्रकार से करने साथी संबंधी कर्मचारी अधिकारी को उपलब्ध करा दे गन्ना समिति के नियमित सदस्य बनने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है जो गन्ना समिति के सदस्य नहीं बने हैं वह किसान गन्ना सुपरवाइजर से संपर्क कर समिति के नियमित सदस्य बन जाए जिससे आगामी पिराई 2026 -27 के गन्ना कृषक को गन्ना आपूर्ति में कोई कठिनाई न हो कृषक गन्ने की फसल को गिरने व जंगली जानवरों से बचने के लिए गन्ने की बधाई अवश्य कराऐ इस समय मौके पर रहे मील यूनिट हेड अधिकारी इसरार अहमद व वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना देवेंद्र सिंह उपमहाप्रबंधक
सुरेंद्र चौहान एवं सहायक गन्ना प्रबंधक पंकज ठाकुर सर्किल इंचार्ज जगबीर सिंह इंचार्ज मोहम्मद शफीक व किसान उपस्थित रहे
तस्वीर न्यूज़ से सह मंडल प्रभारी गुलाम-ए-मुस्तफा की रिपोर्ट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours