फर्रुखाबाद – मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी तथा सोसाइटी के सदस्य हिरदेश मिश्रा एडवोकेट ने आज फतेहगढ़ पुलिस लाइन के इंचार्ज एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री अविचल पाण्डेय से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन द्वारा समाज हित में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों पर चर्चा की गई। समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी ने बताया कि मंसूरी सोसाइटी शीघ्र ही “शिक्षा दान अभियान”, अंगदान-नेत्रदान जागरूकता, लू से बचाव और जनगणना जागरूकता जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाने जा रही है।
प्रतिसार निरीक्षक श्री अविचल पाण्डेय ने मंसूरी सोसाइटी के सामाजिक कार्यों की भरपूर सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से ही एक स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
इस भेंट के दौरान आपसी समन्वय और भविष्य में मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने और रक्तदान शिविर लगाने पर भी सहमति बनी।

जारीकर्ता:
कार्यालय :- मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स

+ There are no comments
Add yours