फर्रुखाबाद के कटरा रहमत खाँ से सम्मान का एक यादगार दृश्य सामने आया है, जहाँ लंगर कमेटी एवं उमर ख़ुर्शीद टीम द्वारा समाजसेवी जुनैद मम्मा का मुख्य अतिथि के रूप में भव्य स्वागत किया गया।
कटरा रहमत खाँ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लंगर कमेटी एवं उमर ख़ुर्शीद टीम ने जुनैद मम्मा का शाल ओढ़ाकर आत्मीय एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जुनैद मम्मा समाज सेवा, जनसेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनहित के कार्यों के निरंतर विस्तार की कामना की गई।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने ” उमर ख़ुर्शीद ज़िंदाबाद” तथा ” जुनैद मम्मा ज़िंदाबाद” के नारे लगाए।


+ There are no comments
Add yours