फतेहपुर जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र के डिघुवारा हथगाम गाँव के धनराज पासी जलंधर (पंजाब) से लापता

1 min read

हथगाम/ फतेहपुर जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र के डिघुवारा हथगाम के रहने वाले धनराज पासी को खागा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मजरे संवत के रहने वाले रमेश चन्द्र पासी पादरी ने अपने साथ लेकर दिनांक:- 12/08/2026 को जलंधर ईसामसीह खमरा चर्च पंजाब प्रांत ले गये थे दिनांक 13/08/2026 को खमरा चर्च जलंधर पंजाब प्रांत पहुँच गये थे। जहाँ से दिनांक:- 14/08/2026 को स्नान करने के लिए गए थे लेकिन स्नान करके वापस लौट कर अभी तक नहीं आये अचानक लापता हो गये हैं। जिनका अभी तक कोई भी अतापता नहीं है। लापता धनराज पासी की उम्र लगभग 60 वर्ष है पहचान के रूप धनराज का कद 5 फुट 6″ इंच, बदन मध्यम, रंग सांवला, बाल सफेद, दाढ़ी मूछें सफेद, शर्ट सफेद, और पैंट हल्के रंग का है। अगर किसी भी व्यक्ति को धनराज पासी मिल जाये तो इस मोबाइल नंबर- 7755095117, 96485275 24 काल कर संर्पक करे। धनराज पासी को बताने वाले व्यक्ति को रु0.10000 रुपये इनाम के रूप में दिया जायेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours