फर्रुखाबाद। बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पंचायत शमसाबाद के चेयरमैन नदीम अहमद फ़ारूक़ी शनिवार को मैदान में उतरे। उन्होंने 194-सदर विधानसभा क्षेत्र के मंडी समिति और गाड़िया हैवतपुर कॉलोनी पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान नदीम अहमद फ़ारूक़ी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने उनका आभार जताया।
राहत वितरण के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, शिवशंकर शर्मा, राजपाल यादव, हर्ष गंगवार, अंकित यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास लगातार जारी रहेंगे।


+ There are no comments
Add yours