मां फूलमती के लाल का भव्य गणेश महोत्सव,सजेगा श्रद्धा और उल्लास का दरबार

1 min read

16वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, मोहल्ला सड़वाड़ा में धार्मिक आयोजन में जुटेंगे गणमान्य लोग

कायमगंज/फर्रुखाबाद।
मोहल्ला सड़वाड़ा मोहल्ला स्थित मां फूलमती मंदिर परिसर में इस वर्ष भी श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बनने लगा है। “मां फूलमती के लाल” के नाम से आयोजित होने वाले 16वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

महोत्सव का आयोजन मोहल्ला सड़वाड़ा कायमगंज की रावण दहन कमेटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। कमेटी की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिम्मेदारियां तय कीं और महोत्सव को पहले से अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने पर चर्चा की।

कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना, पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। गणपति बप्पा के आगमन को लेकर मोहल्ले में अभी से उत्सव जैसा वातावरण दिखाई देने लगा है। आयोजकों का कहना है कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. शरद गंगवार एवं उनकी पत्नी रीता गंगवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा अध्यक्ष अमन वर्मा, अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी मुकेश दुबे, अजय अग्रवाल, बुलाकी वर्मा, अंकुर भारद्वाज, सागर गुप्ता, पारस गुप्ता, राहुल अग्रवाल, विवेक शर्मा, विनय तोमर, धीरज कुमार, ज्ञानेश सिंह, दीपक वर्मा, चुनमुन, पुष्पेंद्र वर्मा, मोनू वर्मा, अशोक शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।

महोत्सव में मां दुर्गा कमेटी तथा रावण दहन कमेटी सड़वाड़ा के सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है।

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेगा सड़वाड़ा 16वें महोत्सव को भव्य बनाने में जुटी कमेटी

मां फूलमती मंदिर में होगा आयोजन, गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours