सलारपुर और वजीरगंज ब्लॉक में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च को लेकर हुई अहम बैठक

1 min read

7 अक्टूबर को बदायूं वोट चोर गद्दी छोड़ मार्च में शामिल होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी यूपी कुणाल चौधरी

बदायूं: सलारपुर और वजीरगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम औरंगाबाद माफी में “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” और “वोट बचाओ देश बचाओ” मार्च की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व न्यायपंचायत अध्यक्ष विसारत खान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओमकार सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं और विशिष्ट अतिथि के रूप में मोरपाल प्रजापति महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। आगामी “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” और “वोट बचाओ देश बचाओ” मार्च को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। ओमकार सिंह ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर नागरिक को जागरूक होना होगा। जिसके लिए कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ मार्च 7 अक्टूबर 2026 को अम्बेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट पर समापन होगा जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी कुणाल चौधरी की गरमाई उपस्थिती रहेगी इसके लिए हम लोगों को घर-घर जाकर लोगों को आने का आह्वान किया गया। ओमकार सिंह ने जानकारी देते कहा कि आगे की ब्लॉक स्तरीय बैठक राष्ट्रीय सचिव के कार्यक्रम को देखते हुए स्थगित किए जाते है इस अवसर पर मोरपाल प्रजापति ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। रियासत खान ने कहा कि मतदान का अधिकार हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, जिसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस आंदोलन और मार्च को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बैठक में साजिद अली, बन्ने अली, राशिद, भरत कुमार, देवेश, राजीव, कमलेश आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours