साक्षी चंदौसी स्टार का हुआ शपथग्रहण समारोह
चन्दौसी। साक्षी सेवा समिति के तत्वाधान में बहजोई रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में साक्षी चंदौसी स्टार का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदौसी नगर की चेयरमेन लता वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि साक्षी सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सीता अग्रवाल , आशा सारस्वत, उर्मिला शर्मा, द्वारा समिति प्रार्थना करके गणेश वंदना की गई। तत्पश्चात वंशिका उपाध्याय, जान्हवी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्ष सुधा शर्मा ने अपने कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उसके बाद एड रंजना शर्मा द्वारा वर्ष 2025 की अध्यक्ष रेनू शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही उनकी कार्यकारणी सचिव बबिता बिंदल, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष छवि रस्तौगी, सह सचिव आरोही शर्मा, निर्देशक रजनी रस्तौगी, निधि गुप्ता, इंद्रेश शर्मा, सुनीता शर्मा, सलोनी रस्तौगी, मीरा दुबे, गीतांजलि मदान, शालिनी गोयल, दमयंती सिंह, मनी पोरवाल, वर्षा सिंधी आदि मौजूद रहे।
संभल/चंदौसी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

+ There are no comments
Add yours