हरदोई के पिहानी ब्लॉक में अपनी ही जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवा पा रही नगर पालिका

1 min read

हरदोई के पिहानी ब्लॉक में अपनी ही जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवा पा रही नगर पालिका

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, नहीं हटवा पा रहा प्रशासन

कस्बा पिहानी में रामलीला मैदान के निकट गाटा संख्या 663 में नगर पालिका की करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जा है। अवैध कब्जा रास्ते की भूमि है। भू माफिया सईक अपनी दबंगई व‌ पैसे के दम पर उच्च अधिकारियों के मुंह को बंद करके रखा है। सईक मुख्य रूप से सर्कस पूरा का निवासी है जहां उसका पक्का मकान व हाउस टैक्सी रसीद कटती है परंतु इसने अपनी दबंगई के दम पर करोड़ों की नगरपालिका की जमीन अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान बना दिया। राजस्व टीम के चिन्हांकित करने के बावजूद , नगर पालिका परिषद के दर्जनों नोटिस देने के बावजूद सरकारी जमीन पर बने अवैध रूप से मकान पर कोई कार्रवाई न होना जिम्मेदारों की भूमिका पर सवालिया निशान उठा रहा है। हालांकि अधिकारी इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की बात कह रहे हैं। हाल में ही रामलीला के निकट रास्ते की भूमि गाटा संख्या 655 को नगर पालिका परिषद ने कब्जा हटाकर बोर्ड लगा दिया है। एक करोड़ से अधिक की सरकारी भूमि पर सईक निवासी सर्कस पूरा ने अवैध कब्जा कर रखा है। कब्जा सरकारी रास्ते भूमि पर हैं। कब्जा हटवाने में प्रशासन फेल हो चुका है। सभी प्रकरणों में जांच हो चुकी है। कार्रवाई के नाम पर कोरम ही पूरा किया गया है। रामलीला रोड के निकट गाटा संख्या 663 में रास्ते की भूमि करोड़ों की महंगी जमीन के मामले में प्रशासन चुप्पी साध बैठा है। लेकिन प्रशासन कुछ कर नहीं पा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेते हुए भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को भू माफिया में चिह्नित किया जाए। इसके बाद प्रशासन ने अभियान चलाया। सरकारी जमीन कब्जा करने वाले दबंग लोगों का न तो भू माफिया में चिह्नीकरण ही किया गया और न ही उनसे जमीन ही खाली कराई गई। जिसकी वजह से शासन का अभियान फेल हो गया। जिला प्रशासन को भी पता है कि महंगी-महंगी सरकारी जमीनों पर किन-किन लोगों ने निर्माण करा लिया है फिर भी प्रशासन चुप्पी साधे है।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि सईक को कई बार नोटिस दी जा चुकी है परंतु अब सईक के साथ सख्ती से निपटा जाएगा जहां भी नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा है उसे हटाने का काम किया जा रहा है। जो लोग गलत तरीके से जमीनों पर काबिज मिलेंगे उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।

1 रामलीला मैदान के निकट गाटा संख्या 663 रास्ते के भूमि पर भू माफिया सईक का बना अवैध रूप से पक्का मकान

2 रामलीला मैदान के निकट ही गाटा संख्या 655नगर पालिका की टीम ने लाल राम निवासी मुरीदखानी से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours