बड़ी खबर Gonda भाजपा जिलाध्यक्ष बर्खास्त पार्टी से भी निष्कासित , महिला को सीढ़ियों पर दे रहे थे सहारा,18 दिन पार्टी ने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम का एक महिला के साथ भाजपा कार्यालय पर रात करीब साढ़े नौ बजे रात में सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान एक महिला के साथ आ’लिं’गन मुद्रा का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन जिलाध्यक्ष के जबाब से पार्टी संतुष्ट नहीं हुई और आखिर कार उन्हें पार्टी से निकाल दिया है।
जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने वीडियो सामने आने के बाद मीडिया से बात चीत में बताया था कि वह तो केवल महिला को सहारा दे रहे थे।अगले दिन महिला भी सामने आई थी और जिलाध्यक्ष के सुर में सुर मिलाया था यही नहीं मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसकी जांच चल रही है।
फिलहाल वायरल वीडियो के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित किया गया है।जिससे कुर्सी और पार्टी की सदस्यता अब दोनों चली गई है।

+ There are no comments
Add yours