Tasveer News
रिपोर्टर राजीव सिंघल
मथुरा
मथुरा। पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन के वर्तमान विधायक श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को यमुना घाट पर पहुंचकर प्लास्टिक मुक्त घाट अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की साफ-सफाई और यमुना तट की स्थिति का जायज़ा लिया। वहीं उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश दिए “मैं साफ शब्दों में कहता हूं — किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घाटों की सफाई में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।”
वहीं उन्होंने कहा भाइयों-बहनों, आइए मिलकर यमुना मैया के इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें। एक-एक नागरिक अगर संकल्प कर ले कि वह प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगा,
श्री शर्मा ने स्वच्छता को सेवा और राष्ट्रधर्म बताते हुए कहा स्वच्छ यमुना, समृद्ध मथुरा। यह सिर्फ नारा नहीं, हमारा संकल्प है।वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा
प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति के केंद्र घाटों और तीर्थ स्थलों की गरिमा को भी चोट पहुंचाता है। हमें संकल्प लेना होगा कि घाटों पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर नमामि गंगे प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र सहसंयोजक पंकज चतुर्वेदी, नरेश शर्मा बब्बू ,गुड्डा पंडित, अखिलेश मिश्रा , विजय शर्मा, हेमंत खंदौली, कुंज बिहारी भारद्वाज , नितिन चतुर्वेदी ,आशीष शर्मा, माधव शर्मा, अनमोल बिसावर, विवेक शर्मा, राजू पेंटर, सर्वेश चतुर्वेदी,त्रिलोकी व्यास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours