शाहजहांपुर में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, संजय गुप्ता ने बढ़ाए भाईचारे के हाथ

1 min read


शाहजहांपुर में ईद-उल-अज़हा के मुबारक मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय गुप्ता ने बड़ी ईदगाह, शाहजहांपुर में ईद की नमाज़ के बाद अपने मुस्लिम भाइयों को मोहब्बत और ख़ुलूस के प्रतीक के रूप में मिठाई के डिब्बे बतौर तोहफ़ा पेश किए।
इतना ही नहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए “शरबत-ए-ख़िदमत” की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे रोज़ेदारों और नमाज़ियों को राहत मिली।
इस नेक पहल की लोगों ने जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
संदेश साफ था —
“मोहब्बत बांटिए, भाईचारा बढ़ाइए और गंगा-जमुनी तहज़ीब को कायम रखिए।”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours