गोरखपुर, 28 मई, 2026: रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के शाहजहाँपुर एवं रोज़ा स्टेशनों पर इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ट्रैफिक ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।

1 min read

रि-शिड्यूलिंग-

  • टनकपुर से 29 मई, 2026 को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस टनकपुर से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
  • टनकपुर से 31 मई एवं 03 जून, 2026 को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
  • लालगढ़ से 28 एवं 30 मई तथा 02 जून, 2026 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
  • जम्मूतवी से 02 जून, 2026 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
  • जम्मूतवी से 30 मई, 2026 को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन-

  • सीतापुर से 30 मई एव 01 जून, 2026 को चलने वाली 55059 सीतापुर-शाहजहाँपुर सवारी गाड़ी शाहजहाँपुर के स्थान पर रोज़ा स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी।
  • शाहजहाँपुर से 30 मई एव 01 जून, 2026 को चलने वाली 55060 शाहजहाँपुर-सीतापुर सवारी गाड़ी सीतापुर के स्थान पर रोज़ा स्टेशन से चलाई जायेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours