इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधानहीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान चलाया गया

0 min read

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश तथा आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा हीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान नगरपालिका के स्वच्छताग्राहियों जो प्रत्येक दिवस हमारे जनपद को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं उनके स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखकर सिविल लाइंस में चलाया गया।डॉ अनुराग ने कहा कि हम सभी स्वच्छता को अपने जीवन में उतारकर बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं।भोजन से पहले व शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने,हीटवेव से बचाव हेतु घर से बाहर निकलने में सिर में टोपी या कपड़ा रखने,पानी व तरल पदार्थों को अधिक पीने,मसालेदार भोजन व बाजार के खुले खाद्य पदार्थो इत्यादि का सेवन न करने की सलाह दी।डॉ अनुराग द्वारा सिविल लाइंस वार्ड के सभी स्वच्छताग्राहियों को हीटवेवसे बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि,मास्क व ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया।ततपश्चात सिविल लाइंस वार्ड सभासद विनय तिवारी द्वारा डॉ अनुराग व उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रभु की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र अग्निहोत्री,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,चैतन्य कुमार,आजीवन सदस्य उमेश कुमार,शैलेंद्र सिंह भदौरिया अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा,सूर्यप्रकाश मिश्र उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours