टेंट लगाते समय करंट लगने से तीन मजदूर घायल,बड़ा हादसा टला,मौक़े पर मचा हड़कंप

1 min read

शाहजहांपुर। शहर स्थित अटल सभागार में रविवार को एक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा टल गया। टेंट लगाने का कार्य कर रहे कई मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार अटल सभागार परिसर में कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान टेंट लगाने में प्रयुक्त लोहे का पाइप पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। पाइप में करंट उतर आने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए और झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय रहते पाइप को अलग कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। फिलहाल घायलों की स्थिति और घटना के संबंध में प्रशासनिक स्तर पर जानकारी एकत्र की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours