अपना दल एस की जिलास्तरीय मासिक बैठक दि किसान सहकारी चीनी मिल स्थित गेस्ट हाउस तिलहर में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई प्रारंभ

0 min read

तिलहर में आज रविवार को अपना दल एस की जिलास्तरीय मासिक बैठक दि किसान सहकारी चीनी मिल स्थित गेस्ट हाउस तिलहर में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने की। संचालन जिला महासचिव सूर्य कुमार गंगवार एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि था. का. का. सदस्य ओमकार पटेल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष बरेली परिक्षेत्र दानिश जिशान खान रहे। बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर , मिशन 2027 पर कार्य करना, तथा आगामी 02 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम यशाकायी डा. सोने लाल पटेल जी की जयंती को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने पर बल दिया। आज की बैठक में नि. प्रदेश का. का. सदस्य राजीव पटेल, क्षेत्रीय महासचिव डा. ओमपाल गंगवार, क्षेत्रीय सचिव दुष्यंत गंगवार व सर्वेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गंगवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व नगर पंचायत सदस्य कटरा अश्फाक खां, प्रदेश सचिव पंचायत मंच शिवनंदन सागर, प्रदेश प्रमुख सहकार भारती अभिनव कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष तिलहर अजय कुमार कठेरिया, विधानसभा महासचिव तिलहर अजय गंगवार, विधानसभा महासचिव कटरा देवेंद्र कुमार गंगवार नगर अध्यक्ष तिलहर शैफ अली खान सहित अपना एस के अनेक पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours