हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 13 वर्षीय बच्ची हादिया फातिमा की दर्दनाक मौत,हल्द्वानी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए. पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया.

0 min read

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कैंटर कब्जे में ले लिया है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है.

हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार केंटर ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार 13 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक बच्ची मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली थी और इन दिनों हल्द्वानी में अपनी नानी के घर आई हुई थी. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी.

इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, इस दौरान हदिया छिटक कर कैंटर के टायर के नीचे आ गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने केंटर चालक के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. आक्रोशित लोगों ने वाहन को घेर लिया और चालक को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे. हालात को देखते हुए मौके पर तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और बड़ी मुश्किल से चालक को भीड़ के चंगुल से निकालकर हिरासत में लिया. इसके बाद चालक को थाने भेज दिया गया. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक का पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं मृतक शादाब अली उर्फ शानू ठेकेदार की भांजी है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं कैंटर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है. सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि हादसे में एक लड़की की मौत हुई है. कैंटर और चालक कब्जे में लिया है. तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours