फर्रुखाबाद की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन में बदलाव करते हुए जिला अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष को पदमुक्त कर नए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ द्वारा 13 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार को उनके पद से पदमुक्त कर दिया गया है।
उनके स्थान पर एडवोकेट सूरज बौद्ध, पुत्र ओम प्रकाश, निवासी फतेहगढ़, फर्रुखाबाद को पार्टी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जारी पत्र में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष से संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
इस नियुक्ति के बाद जिले में आज़ाद समाज पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
फिलहाल इस संगठनात्मक बदलाव के बाद जिले की राजनीति में इसकी क्या प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
तस्वीर न्यूज़ चैनल के लिए फर्रुखाबाद से रिपोर्ट।


+ There are no comments
Add yours