गंगा-जमुना तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए दरगाह पर चादरपोशी

1 min read

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अंकुर मिश्रा ने छोटे-बड़े साहब की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। कुल के मौके पर उन्होंने अपनी कमेटी के हिंदू एवं मुस्लिम साथियों के साथ कव्वाली में शिरकत की और गंगा-जमुना तहज़ीब की मिसाल पेश की।

इस दौरान अंकुर मिश्रा ने इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों एवं मौजूद मुस्लिम भाइयों को उर्स की मुबारकबाद दी। उन्होंने विशेष रूप से इंतजामिया कमेटी के अंजू भाई का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी मुबारकबाद दी।

इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक राठौड़, सलमानी, वात्सल्य मिश्रा, रोहित वर्मा, ऋषभ मिश्रा, लक्ष्मण शाक्य, फतेह, शरीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours