फर्रुखाबाद। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गंगा दरवाजा क्षेत्र के बगिया मांगू लाल मोहल्ले में गणेश कमेटी की ओर से धार्मिक आयोजन का भव्य माहौल देखने को मिला। श्रद्धा और उत्साह के बीच भगवान श्री गणेश जी को विधि-विधान के साथ लाकर विराजमान कराया गया। इस दौरान क्षेत्र जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
गणेश कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की। बताया गया कि भगवान गणेश जी को तीन बार लाकर विराजमान कराया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान आसपास के लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया।
गणपति स्थापना के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। कमेटी की ओर से आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं भी की गईं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्यक्रम में सभासद अवनीश पाल के साथ पिंटू, अंकित, विपिन, योगी, विशाल, लाबी गुप्ता, संजू पाल, सोनू गुप्ता, विपिन गुप्ता, अंकुर गुप्ता सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्रा की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
गणेश स्थापना के साथ ही बगिया मांगू लाल और गंगा दरवाजा क्षेत्र में आगामी दिनों तक गणपति भक्ति की धूम रहने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।


+ There are no comments
Add yours