नोएडा:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नोएडा स्थित कैम्प कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी की मौजूदगी में अंकित तिवारी ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशप्रभारी इं. मनोज त्यागी ने अंकित तिवारी को उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।पार्टी में शामिल होने के बाद अंकित तिवारी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारव्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाएगा।अंकित तिवारी ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की दिशा मेंकाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच उसकी मौजूदगी से होती है। ऐसे में वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।गौरतलब है कि बीते दिन ही अंकित तिवारी ने हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके ठीक अगले दिन राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की सदस्यता ग्रहण करनेऔर उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने को उनके राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनके दल बदलने के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अंकित तिवारी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन के विस्तार की दिशा में कार्य कर रही है और समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।प्रदेश प्रभारी इं. मनोज त्यागी ने अंकित तिवारी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष संगठन गौरव मिश्रा और जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


+ There are no comments
Add yours