तिलहर/शाहजहांपुर
(सीएमओ) डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए रंगाई-पुताई का कार्य भी तेजी से चल रहा था।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. बीके मिश्रा ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ इमरजेंसी, जच्चा-बच्चा वार्ड तथा मरीजों के वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. ओमेंद्र राठौर, डॉ. कमरुज्जमा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक हैं, हालांकि कुछ कमियां भी सामने आई हैं। इन कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव


+ There are no comments
Add yours