गोंडा में खंड शिक्षा अधिकारी के ड्राइवर विनोद कुमार को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है। आरोपी विनोद कुमार से उसकी मुलाकात कक्षा 8 में पढ़ाई के दौरान हुई थी। विनोद ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे लगातार बातचीत करता रहा। बीआरसी परिसर के पास आरोपी ने छात्रा को बोलेरो गाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विनोद कार्यदायी संस्था की तरफ से नियुक्त ड्राइवर था। घटना के समय वे अपने आवास पर थे। कर्नलगंज कोतवाल तेज प्रताप सिंह के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करा लिया गया है।


+ There are no comments
Add yours