हरदोई जिले के ब्लॉक पिहानी मे तीन बंदर पार्क में कचरे का अंबार हैंडपंप खराब, बदबू से दुकानदार और आने-जाने वाले परेशान

1 min read

रिपोर्ट हरदोई से जिला संवादाता हरीराम वर्मा तस्वीर न्यूज चैनल

पिहानी के तीन बंदर पार्क में स्वच्छता की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पार्क में जमा कचरे की बदबू आसपास के इलाकों तक फैल रही है। सरकारी नल के पास जमा गंदगी से स्थिति और भी खराब हो गई है।

पार्क के पास टिक्की-चाट और पकौड़ी की दुकानें हैं। लोग खाना खाने के लिए पार्क की बेंच का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कचरे के ढेर और खराब हैंडपंप की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद पिहानी स्वच्छता अभियान के संदेश तो दे रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। न तो नगर पालिका के अधिकारी और न ही पिहानी के चेयरमैन इस समस्या पर ध्यान दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क की सफाई जल्द की जाए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours