शारदीय नवरात्रि के नवमी को पगधार और कलश यात्रा निकली धूमधाम से

0 min read


तिलहर/ शाहजहांपुर
तिलहर नगर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित 350 वर्ष पुराने प्राचीन देवी स्थान मंदिर में एक बार पुनः शारदीय नवरात्रि के नवमी को पगधार और कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
नगर तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित 350 वर्ष पुराने प्राचीन देवी स्थान मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष पुनः शारदीय नवरात्रि के नवमी को पगधार,और भव्य कलश यात्रा धूमधाम से आकर्षक झाकियों के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकाली गई।
जिस कलश यात्रा में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
कमेटी के व्यवस्थापक एड रामसुशील प्रजापति जी ने बताया कि ये आयोजन सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और सनातन धर्म की प्रगति के लिए किया गया और उन्होंने कहा कि प्राचीन देवी स्थान मंदिर की इतनी बड़ी मान्यता है कि इसमें कोई भी मनोकामना सच्चे दिल से मांगी जाए वह हमेशा पूर्ण होती है।
जिस कमेटी मेंबर में व्यवस्थापक एड रामसुशील प्रजापति, आदित्य शर्मा (सोनू), अध्यक्ष विकास गुप्ता, दिलीप राठौर, सौरभ गुप्ता (रवि), संरक्षक सुभाष चंद्र शुक्ला, राजेश कश्यप, महामंत्री शेर बहादुर, अतुल कुमार राठौर बीके दीक्षित, कोषाध्यक्ष वीर गंगवार (नीटू), राजू गुप्ता, विशाल गुप्ता(टाटम), आदि भक्तगढ़ शामिल रहे।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours