रिहाना सिद्दीक़ी बनी ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की प्रदेश अध्यक्ष

0 min read

दिल्ली से एक अहम खबर सामने आ रही है, जहाँ रिहाना सिद्दीकी को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की महिला विंग, दिल्ली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
रिहाना सिद्दीकी से उम्मीद जताई जा रही है कि वह दिल्ली में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए उनके सशक्तिकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएँगी।
इसके अलावा, दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, खासतौर पर पसमांदा मुस्लिम महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं को ज़रूरतमंद महिलाओं तक पहुँचाने में भी उनकी अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।
संगठन के लोगों का कहना है कि रिहाना सिद्दीकी के नेतृत्व में महिला विंग और अधिक मजबूत होगी तथा समाज में महिलाओं के हितों के लिए प्रभावी कार्य करेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours