तिलहर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 39 समस्याओं में से 7 समस्या का मौके पर निस्तारण

1 min read

तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर जनपद के तिलहर तहसील परिसर में माह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने की।
इस दौरान कुल 39 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 7 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours