फर्रुखाबाद के जिला महिला कार्यालय में एआईएमआईएम (AIMIM) की महिला जिला अध्यक्ष मोहतरमा नसीम बानो जी की मेहनत ने इतिहास रच दिया। नसीम बानो जी के एक आह्वान पर शहर भर से बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ पड़ीं, जो उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।
इस भव्य सदस्यता अभियान और मीटिंग में जिला अध्यक्ष आरिफ खान साहब ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। नसीम बानो जी के नेतृत्व में आज सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और रसीदें कटवाकर मजलिस के कारवां को मजबूती दी।
आरिफ खान साहब ने भी नसीम बानो जी के इस क्रांतिकारी कदम और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उनके जज्बे की जमकर तारीफ की। महिलाओं का यह उत्साह साबित करता है कि नसीम बानो जी के नेतृत्व में फर्रुखाबाद की नारी शक्ति अब अपने हक के लिए मैदान में उतर चुकी है।
पार्टी को सींचने और महिलाओं को एकजुट करने का यह काम नसीम बानो जी के अथक प्रयासों का नतीजा है।
स्थान: जिला महिला कार्यालय, फर्रुखाबाद


+ There are no comments
Add yours